सर्दी हुई तेज, स्टेशन क्षेत्र में पारा 4 डिग्री पर

सर्दी हुई तेज, स्टेशन क्षेत्र में पारा 4 डिग्री पर

सर्दी हुई तेज, स्टेशन क्षेत्र में पारा 4 डिग्री पर

बर्फीली हवाओं से शहर में सर्दी बढ़ गई है। सबसे ज्यादा असर स्टेशन क्षेत्र में है, वहां न्यूनतम पारा 4 डिग्री तक पहुंच गया है। बाकी शहर में भी पूरे दिन ठंडी हवाओं से ठिठुरन बनी रही। रविवार की छुट्टी होने के कारण दोपहर की धूप में लोग छतों पर बैठे रहे। शाम होते ही फिर से सर्दी का असर बढ़ गया। पूरे दिन लोग गर्म लबादे ओढ़े रहे।
 
एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग के अनुसार, बाकी शहर का न्यूनतम तापमान रविवार को 9.8 डिग्री दर्ज हुआ। ऐसे में स्टेशन क्षेत्र का तापमान बाकी शहर से करीब 5.8 डिग्री नीचे गिरा हुआ है। वहीं शहर में सर्दी में हुई बढ़ोतरी से गर्म कपड़ों के बाजार में तेजी आई है। यूं तो सर्दी का असर सुबह से ही तेज रहा, लेकिन शाम चार बजे बाद ठिठुरन बढ़ गई। सर्दी के चलते शाम के बाद सड़कों पर भी आवाजाही कम रही।
 
लगातार गिर रहा पारा
 
दो दिन से पारे में लगातार गिरावट जारी है। शनिवार को कोटा का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा। जबकि शनिवार को न्यूनतम पारा 11.5 डिग्री था। ऐसे में न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री पारा गिरा। आर्द्रता सुबह के समय 52 व शाम के समय 33 फीसदी रही।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh