शहर के कई इलाकों में सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक धुंध छा गई। सुबह-शाम की अपेक्षा दोपहर के समय ज्यादा धुंध दिखी। हालांकि न्यूनतम तापमान के 4 डिग्री की गिरावट आई है, वहीं अधिकतम तापमान भी उछला है। ऐसे में सिर्फ सुबह-शाम ही सर्दी का अहसास हो रहा है। दिन में तो कड़क धूप ने गर्मी का अहसास कराया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री रहने के साथ न्यूनतम पारा 17.6 डिग्री रहा। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री रहने के साथ न्यूनतम 13.8 डिग्री रहा। ऐसे में अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री और न्यूनतम में 3.8 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। वहीं वातावरण में आर्द्रता सुबह के समय 64 शाम के समय 53 फीसदी रही। विजिबिलिटी सुबह 9 बजे 3 किमी तक, दिन में डेढ़ किमी और रात 9 बजे 2 किमी रही।
Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai