मुख्य बाजारों में 4 घंटे बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। एक के बाद एक 6 महंगी कारों के कांच तोड़कर उनमें रखे बैग व सामान चुरा लिए। गुमानपुरा बाजार में 4 गाड़ियों को निशाना बनाया। एक के बाद एक चोरी की सूचनाओं ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी। घटना के बाद एएसपी से लेकर सीआई तक सड़कों पर इधर-उधर दौड़ते नजर आए। हालांकि बदमाशों के हाथ ज्यादा कुछ नहीं लगा। वो बैग, दस्तावेज, लैपटॉप वापस शहर में ही फेंक गए। हर घटना में वारदात का तरीका समान था, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
वारदात 1: गुजराती भवन
कैथून के व्यापारी उमाशंकर शाम 4 बजे गुजराती भवन में लगी कपड़ों की सेल में कपड़े खरीदने आए। कार बाहर पार्क की और 10 मिनट में वापस आ गए। इसी बीच कार का साइड का कांच टूटा हुआ मिला। अंदर लगा बैग गायब था। जिसमें जरूरी कागजात, आईडी, पासबुक, चेक बुक रखे थे। कैथूनीपोल पुलिस ने मामला दर्ज किया। रात तक सामान नहीं मिला था।
वारदात 2: गुमानपुरा पेट्रोल पंप
रंगबाड़ी निवासी अनिल सामरिया रात 8 बजे गुमानपुरा पेट्रोल पंप के पास शिव चूड़ी सेंटर पर किसी काम से आए थे। वो खरीददारी करने बाजार में गए और कुछ देर बाद आए तो कार के कांच टूटे थे। कार में बैग नहीं था इसलिए कुछ नहीं गया।
वारदात 3: सूरजपोल पुलिस चौकी
बारां निवासी ठेकेदार प्रशांत विजय जयपुर से कोटा किसी काम से आए थे। रात 8.10 बजे उनकी कार के कांच तोड़कर चोरों ने बैग गायब कर दिया, जिसमें लैपटॉप और ओरिजनल दस्तावेज थे। सीसीटीवी फुटेज पुलिस को देकर पुलिस से बोले कि चौकी के सामने भी आमजन सुरक्षित नहीं है। पुलिस बोली- चौकी के बाहर 24 घंटे पुलिस पहरा देती रहे क्या? बाद में उनका बैग स्टेशन रोड के एक पार्क के पास मिल गया।
वारदात 4: मल्टीपरपज स्कूल, गुमानपुरा
झालावाड़ निवासी पीडब्ल्यूडी ऑफिसर फूलचंद मेहरा गुमानपुरा में कपड़े खरीदने आए थे। वापस 15 मिनट में आए तो उनकी कार का कांच टूटा हुआ था। कार में रखा बैग व मोबाइल गायब था। बदमाश गुमानपुरा चौराहे पर बैग फेंक गए, जिसमें सरकारी कागजात थे। बदमाश मोबाइल अपने साथ ले गए।
वारदात 5 : गुमानपुरा मुख्य बाजार
भीलवाड़ा के भाजपा जिला महामंत्री संजय धाकड़ अपने दोस्त बिजोलिया निवासी महावीर की कार से टिकट बुक करवाने नाकोड़ा ट्यूर एजेंसी पर आए थे। कुंदन ज्वेलर्स के बाहर कार खड़ी थी। 8.20 बजे कार के शीशे टूटे, कार से बैग गायब था। जिसमें चेक, दस्तावेज, एटीएम और करीब 3 हजार रुपए थे। रात तक बैग नहीं मिला था।
वारदात 6 : जाट छात्रावास, तलवंडी
डीएसपी राजेश मेश्राम का कहना है कि घटना किसके साथ हुई और क्या हुई पता नहीं पड़ पाया। फरियादी थाने तक नहीं आया । मौके पर कांच टूटे हुए जरूर मिले हैं।
दावा: सबूत हाथ लगे, जल्द होंगे गिरफ्तार
बदमाशों ने ज्यादातर सामान वापस छोड़ दिया। प्रथम दृष्टया घटना रैकी करके नहीं हुई है। जहां जैसा मौका लगा वहां वैसे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। कांच कैसे और किसने तोड़ा ये जांच जारी है। बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज व अन्य पुख्ता सबूत मिले हैं। बदमाश जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।
- अनंत कुमार, एएसपी कोटा सिटी

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai