घर के बाहर से लापता हुई 4 बच्चियां, 5 घंटे बाद ट्रेन में सवाईमाधोपुर में मिलीं

घर के बाहर से लापता हुई 4 बच्चियां, 5 घंटे बाद ट्रेन में सवाईमाधोपुर में मिलीं

घर के बाहर से लापता हुई 4 बच्चियां, 5 घंटे बाद ट्रेन में सवाईमाधोपुर में मिलीं

रामपुरा थाना क्षेत्र स्थित फतेहगढ़ी इलाके से बुधवार शाम को खेलते-खेलते चार बच्चियां लापता हो गईं। परिजनों ने चारों को सब जगह छान मारा, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।
इधर, हनुमानगढ़-जयपुर ट्रेन में एक महिला ने चार बच्चियाें को रोते-बिलखते देखा तो महिला ने उनसे फोन नंबर मांगकर परिजनों को सूचना दी। तब परिजनों ने पुलिस के पास पहुंचकर बताया कि बच्चियां ट्रेन में हैं।
पुलिस ने रेलवे से संपर्क करके चारों को सवाईमाधोपुर स्टेशन के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया है। बच्चियों को लेने के लिए गुमानपुरा थाना सीआई बच्चियों के परिजनों के साथ रवाना हो गए।
बताया जा रहा है कि गुरुवार अल सुबह तक बच्चियां कोटा पहुंच जाएंगी। कोतवाली सीआई पुष्पेंन्द्र सिंह ने बताया कि फतेहगढ़ी निवासी गुड्डन (13) पुत्री सीताराम योगी, प्रियंका (12) पुत्री तेजकरण, जीतमाला (12) और मेघा (7) घर के बाहर खेलते-खेलते गायब हो गईं। चारों बच्चियां घर से स्टेशन और स्टेशन से जयपुर की ट्रेन में कैसे पहुंची इसकी पुलिस जांच कर रही है।
थाने पर जमा हो गई भीड़, विधायक पहुंचे
कुछ ही समय में बेटियों के लापता होने की जानकारी पूरे शहर में फैल गई। देखते ही देखते रामपुरा पुलिस थाने के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर विधायक प्रह्लाद गुंजल भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh