चार साल पहले एक मामले में रिश्वत मांगने वाले एपीपी (सहायक लोक अभियोजक) हरिसिंह मीणा को एसीबी ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने मीणा को 4 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
एसीबी ने उसे जांच में दोषी मानते हुए चालान भी दाखिल कर दिया। जमानत अर्जी पर सुनवाई मंगलवार को होगी। मीणा के खिलाफ आरोप है कि उसने 2011 में सांगोद निवासी फरियादी ओमप्रकाश वैष्णव से दहेज मांगने के एक प्रकरण से उसके माता-पिता का नाम निकालने की एवज में महिला थाने के एसआई के नाम पर पांच हजार रुपए की मांग की थी। एसीबी ने 16 नवंबर 2011 को शिकायत का सत्यापन किया। भनक लगने पर एपीपी ने रिश्वत नहीं ली। जांच में एपीपी को दोषीपाया।
Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai