सड़कों पर गंदगी व निर्माण सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने भारी जुर्माना लगाने की सख्ती शुरू कर ही दी। नगरपालिका अधिनियम की धारा 133 का उपयोग करते हुए सोमवार को दो व्यक्तियों पर 15 हजार रुपए का जुर्माना किया। उनसे ये राशि मौके पर ही वसूल की गई। साथ ही सफाई में लापरवाही बरतने वाले दो ठेकेदारों पर 35 हजार रुपए की पैनल्टी लगाई।
इंस्पेक्टर के साथ अभद्रता
नगर निगम आयुक्त शिवप्रसाद एम नकाते ने सोमवार को गुमानपुरा, शॉपिंग सेन्टर, दादाबाड़ी, जवाहर नगर, राजीव गांधी नगर, इन्द्र विहार व विज्ञान नगर क्षेत्रों का दौरा किया। सफाई व्यवस्था के साथ-साथ चेन माउंटेन मशीन से साफ कराए गए बड़े बरसाती नालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घोड़ा बस्ती इलाके में गायों को सड़क पर बांध कर बाबू गुर्जर चारा डाल रहा था। उसे सेनेटरी इंस्पेक्टर ने रोकने की कोशिश तो उसके साथ अभद्रता की।
कौन-कौन थे मौजूद
इस पर उसके खिलाफ राजकार्य मे बाधा की एफआईआर संबंधित थाने में दर्ज कराने के निर्देश दिए। इन्द्र विहार में भवन निर्माण सामग्री सड़क पर नाले के सहारे डालने वाले श्याम सुंदर गोयल पर 10 हजार रुपए का जुर्माना किया। विज्ञाननगर में आम रास्ते पर अतिक्रमण करने पर आदर्श दूध डेयरी पर 5 हजार रुपए का जुर्माना किया। दोनों से ही जुर्माना राशि मौके पर ही वसूल की गई। उनके साथ उपायुक्त राजेश डागा व हेल्थ आफिसर डॉ. मुकेश वर्मा भी थे।
भुगतान राशि काटने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान पाया कि शॉपिंग सेन्टर क्षेत्र मे ठेकेदार द्वारा सफाई कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने तत्काल निर्देश दिए कि उसकी भुगतान राशि से 10 हजार रुपए की राशि काट ली जाए। इसी प्रकार विज्ञाननगर में ठेकेदार द्वारा सीवरेज मेनहोल एवं सीवरेज लाइन की सफाई का काम पूरा नहीं किया गया था। इस पर उसकी भुगतान राशि से 25 हजार रुपए कटौती करने के निर्देश दिए।
नालों की मशीन से करवाओ सफाई
आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान दादाबाड़ी तिराहे से सीएडी सर्किल तक का नाला, ओपेरा हास्पिटल के सामने का नाला, इंद्राविहार स्थित नाले की सफाई के निर्देश दिए। साथ ही जवाहरनगर के नाले व मोदी कॉलेज ब्लड बैक के नाले की पुनः आवश्यकतानुसार चेन माउंटेन मशीन से सफाई कराए जाने को कहा।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai