मौसम में शीतलहर शहरवासियों पर इन दिनों जुल्म ढा रही है। मंगलवार को धूप भी हल्की रही। इसके चलते दिन भर ठंड का असर रहा। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। शाम होने पर 8 से 10 किलोमीटर की रफ्तार चलाने वाली सर्द हवाओं ने शहरवासियों को ठिठुरा दिया।
नए कोटा का पारा 7.9 डिग्री स्टेशन इलाके का पारा 3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार रात के समय अब कोहरा बढ़ रहा है।
प्रादेशिक मौसम विभाग ने 25 दिसंबर के बाद से पश्चिमी विक्षोभ के असर से कोहरा बढ़ाने की संभावना जताई। साथ ही कहा कि अगले एक दो दिन में तापमान और गिर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम 21.6 डिग्री रहने और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री दर्ज हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा था। ऐसे में यहां न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट आई जबकि अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री बढ़ा। इधर, भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण अनुसंधान केंद्र के अनुसार स्टेशन क्षेत्र का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रहा। सोमवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने के साथ न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। ऐसे में स्टेशन क्षेत्र का अधिकतम न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई। आर्द्रता सुबह के समय 64 शाम के समय 33 फीसदी रही।
सर्दी गलन से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को खासी परेशानी हुई।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai