वे बोलीं-पॉलीथिन गायों और पर्यावरण के लिए जहर है। पॉलीथिन हटाकर हम हजारों-हजार गायों को मरने से बचा सकते हैं। इसे रोको। महिलाएं घर से इसकी शुरुआत करें।
मुख्यमंत्री ने यह बात मंगलवार को रायपुर में चल रही आचार्य पंडित कमल किशोर नागर जी की श्रीमद् भागवत कथा के समापन और झालरापाटन में सभा के दौरान कही। झालरापाटन में सभा के दौरान भास्कर प्रतिनिधि ने जब उन्हें बताया कि पॉलीथिन फ्री अभियान के लिए लोग भी आगे आए हैं, लेकिन इस पर रोक नहीं लग रही है, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पॉलीथिन बेचने वालों से सख्ती से निपटेगी। कथा के दौरान संत नागर जी ने कहा कि गायें संकट में हैं। हम आत्मचिंतन करें कि हमारी छोटी सी गलती से रोज सुबह कितनी गायें कम हो जाती हैं। उन्होंने कथा में मौजूद भीड़ से अपील की-घरों में पॉलीथिन का प्रयोग बंद करें।
रास्ते में पॉलीथिन दिखे तो उसे उठाएं: भास्कर पॉलीथिन फ्री अभियान में अपील करता है कि आपको रास्ते में कहीं पॉलीथिन दिखे तो उसे उठाएं और कचरा पात्र में डाल दें, ताकि गायों की जान बचे, पर्यावरण की रक्षा हो। मुख्यमंत्री ने भी लोगों से यही अपील की कि रास्ते में लोगों को कहीं पॉलीथिन दिखे तो उसे उठाओ।
300 करोड़ के कार्यों की घोषणा
Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai