कोटा-निजामुद्दीन सुपरफास्ट स्पेशल तत्काल ट्रेन 31 दिसंबर के बाद नहीं चल सकेगी। इस ट्रेन को नॉर्दर्न रेलवे ने कोहरे के कारण लेने से मना कर दिया है। ट्रेन को जनवरी माह के लिए आरक्षण केन्द्र के कम्प्यूटर में फीड भी नहीं किया गया है।
इस ट्रेन के बंद होने से कोटा से दिल्ली की ओर जाने वाली एक ट्रेन कम हो जाएगी। कोटा से निजामुद्दीन के बीच बीते चार साल से हॉली-डे स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जा रही थी।
इस ट्रेन को पर्याप्त ट्रैफिक मिल रहा था, लेकिन रेल मंत्रालय ने ज्यादा आय के लिए 26 नवंबर से इस ट्रेन को स्पेशल तत्काल श्रेणी में परिवर्तित कर दिया था। इसके साथ ही ट्रेन का किराया भी बढ़ा दिया गया। इसके चलते ट्रेन में यात्रियों की संख्या पहले के मुकाबले बहुत कम हो गई।
अब नॉर्दर्न रेलवे दिल्ली ने पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम को इस ट्रेन को कोहरे के कारण लेने से भी मना कर दिया है। इस बारे में जीएम को पत्र भी भेजा गया है जो कोटा रेल मंडल कार्यालय में भी चुका है।
Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai