भाजपा पार्षदों के धरने, विवाद के बीच नगर निगम बोर्ड ने 312 करोड़ 4 लाख 29 हजार का बजट कुछ आपत्तियों के साथ पारित कर दिया। इस बीच निर्दलीय पार्षदों ने विरोध जताते हुए काले कपड़े व मुंह पर काली पट्टी बांधकर प्रवेश किया, वहीं कांग्रेसी पार्षदों ने महापौर से इस्तीफे मांग की करते हुए बैनर लहराए।
पार्षद बशरुद्दीन ने अपने इलाके की दुर्दशा के फोटो दिखाए तो पार्षद मीनाक्षी खंडेलवाल और हेमा सक्सेना हाथों में नाली पटान तक नहीं करा सकने की तख्तियां लेकर आई। करीब पांच घंटे चली बैठक में कई बार महापौर ने अधिकारियों को फटकार लगाई, वहीं एक्सईएन अवधेश दुबे को तो काम नहीं करने पर बैठक से चले जाने तक के लिए कह दिया।
इस बीच सर्वसम्मति से पार्षदों ने अपना भत्ता दुगुना करने का भी प्रस्ताव लिया। निगम ने पहले 289.98 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया था, लेकिन निर्माण समिति व अन्य का विरोध देखते हुए बदलाव किया है। अब यह बजट 312.04 करोड़ कर दिया गया है।
इसमें मैरिज गार्डन वालों से ली जाने वाली पंजीयन राशि को 25 की जगह 10 रुपए फीट करने, खोमचे व ठेले वालों से कर नहीं लेने, हॉस्टल, स्कूल, मैस वालों से शुल्क लेने पर बाद में फैसला करने का फैसला किया गया। बजट में खेल सामग्री का बजट 50 से 60 लाख रुपए करते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि चालू वर्ष का बजट लैप्स हुआ तो यह उनकी जिम्मेदारी है। निर्माण का बजट बढ़ाकर 40 करोड़ कर दिया, वहीं सफाई का बजट 78 करोड़ 76 लाख 67 हजार रुपए निर्धारित किया गया है।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai