निगम: 289 करोड़ के बजट पर आज होगी चर्चा, भेजा जाएगा राज्य सरकार को

निगम: 289 करोड़ के बजट पर आज होगी चर्चा, भेजा जाएगा राज्य सरकार को

निगम: 289 करोड़ के बजट पर आज होगी चर्चा, भेजा जाएगा राज्य सरकार को

नगर निगम बोर्ड की बजट बैठक सोमवार को दोपहर 2 बजे निगम के मीटिंग हाल में रखी गई है। इसमें 289 करोड़ 98 लाख 79 हजार के आय-व्यय के बजट पर चर्चा करके पास किया जाएगा। संशोधन के बाद इसे स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को भेजा जाएगा।
निगम प्रशासन की ओर से अस्थाई रूप से यह बजट तैयार किया गया है। इसमें पार्षदों से चर्चा करने के बाद संशोधन किया जाएगा। पिछले बोर्ड में 2.30 करोड़ के डंपर, ट्रैक्टर-ट्राली खरीदने के प्रस्ताव पूरे नहीं होने पर इस बजट में शामिल नहीं किए गए, उन्हें सफाई समिति अध्यक्ष इंदर जैन की आपत्ति के बाद फिर से जोड़ा सकता है। इसी प्रकार निर्माण विभाग के बजट को 29.50 करोड़ से घटाकर 22 करोड़ करने के प्रस्ताव में फेरबदल किए जाने की संभावना है।
यह होगा निगम का अनुमानित बजट
आय     290.22 करोड़
कर चुंगी पुनर्भरण, यूडी टैक्स आदि     140.31 करोड़
विभिन्न लाइसेंस व नियमों से     7.25 करोड़
संपत्ति व अधिकारों से     0.59 करोड़
शास्तियां व जुर्माने से     0.15 करोड़
वाणिज्य संस्थान से     0.62 करोड़
टेंडर फीस व अन्य से     1.65 करोड़
भूमि विक्रय से     17.20 करोड़
विशिष्ट सहायता, अनुदान     77.10 करोड़
अमानत एवं प्रतिभूति से     2.55 करोड़
प्रारंभिक शेष     42.80 करोड़
व्यय     289.94 करोड़
सामान्य शासन भत्ता वेतन     15.97 करोड़
कर वसूली पर     2.90 करोड़
स्वास्थ्य-सफाई विभाग पर     77.76 करोड़
सार्वजनिक रक्षा-फायर पर     4.77 करोड़
रोशनी पर     19.30 करोड़
पशुघर पर     2.84 करोड़
उद्यान पर     8.58 करोड़
सार्वजनिक मरम्मत     6.99 करोड़
वाणिज्यिक संस्थानों     0.42 करोड़
गौशाला-धर्मशाला     3.79 करोड़
पेंशन पर     2 करोड़
विकास कार्य-अनुदान     93.35 करोड़
नवीन संपत्ति क्रय     0.92 करोड़
किश्तों की राशि     3 करोड़
विविध अमानत वापसी आदि     3.76 करोड़
अंतिम शेष     43.59 करोड़

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh