पॉलीथिन पर इतनी सख्ती के बावजूद शहर में चोरी छिपे पॉलीथिन की आवक-जावक हो रही है। सब्जीमंडी व परचून की दुकानों पर पॉलीथिन में सामान देते देख नगर निगम ने सोमवार को फिर छापामार कार्रवाई की।
रामपुरा क्षेत्र में सुंदर धर्मशाला के निकट राधे मोटर कंपनी पर छापा मारा। जहां से 7 कट्टों में 250 किलो पॉलीथिन मिली। जिसे जब्त कर लिया गया। ये पॉलीथिन कोटा से ही बारां के लिए बुक करवाई थी।
नगर निगम उपायुक्त राजेश डागा ने बताया कि परचून की दुकानों व सब्जीमंडी में पॉलीथिन में सामान देने की सूचना मिल रही थी। इस पर फायर आॅफिसर राकेश व्यास को रामपुरा क्षेत्र में परचून दुकानों व ट्रांसपोर्टर के यहां छापा मारने के लिए भेजा। पहले तो 5 परचून की दुकानों पर छापा मारा तो वहां से 10 किलो पॉलीथिन मिली।
उसके बाद राधे ट्रांसपोर्ट पर छापा मारा तो एक कट्टा पॉलीथिन मिली। भीतर जाकर गोदाम चैक किया तो वहां 6 कट्टे और पॉलीथिन के मिले। उनमें 250 किलो पॉलीथिन भरी हुई थी। पूछताछ में ट्रांसपोर्टर के मुंशी ने बताया कि ये पॉलीथिन दोपहर में एक ठेले में आई थी और उसे बारां में देवेंद्र राठौर के नाम से बुक करवाया गया था।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai