पिछले 2 दिन में चांदी ने निवेशकों को सोने से भी बेहतर रिटर्न दिया है। चांदी ने जहां 5.4 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, वहीं सोने से 1.17 फीसदी रिटर्न मिला है। औद्योगिक मांग के चलते चांदी के भाव 38 हजार 300 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 40 हजार 500 रुपए किलो तक पहुंच गए।
कितना मिला रिटर्न
बुधवार और गुरुवार को चांदी में 2200 रुपए किलो की रिकॉर्ड तेजी दर्ज हुई। इस दौरान सोने में मात्र 350 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी रही। हालांकि शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं के दाम घट गए। चांदी 700 रुपए किलो और सोना 300 रुपए प्रति 10 ग्राम नीचे आ गया। वहीं, पूरे साल में सोने में निवेश पर 16.18 तथा चांदी पर 15.61 फीसदी का रिटर्न मिला।
क्यों हो रहा उतार-चढ़ाव
इस साल दूसरे क्षेत्रों में गिरावट की वजह से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के लिहाज से सोने में पैसा लगाया है। चीन की अर्थव्यवस्था में कमजोरी की चिंताओं के मद्देनजर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से सोने की चमक बढ़ी है। शेयर बाजार में भी उतार-चढ़ाव का दौर रहा। 29 फरवरी को तो सेंसेक्स एक साल के निचले स्तर 22,494.61 अंक तक गिर गया था। हालांकि बजट के बाद मार्च में शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली जब सेंसेक्स 30 हजार 24 अंक तक पहुंच गया था।
सोना 4250 और चांदी 5800 रुपए महंगी हुई
4 माह में सोना 42 सौ 50 रुपए प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। 22 दिसंबर 2015 को सोना शुद्ध जहां 25 हजार 700 रुपए के न्यूनतम स्तर पर आ गया था, जो 21 अप्रैल को 29 हजार 950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 22 दिसंबर 2015 को 34 हजार रुपए प्रति किलो थी, जो इस समय 39 हजार 800 रुपए प्रति किलो के आसपास आ गई है। एक दिन पहले 40 हजार 500 रुपए किलो बिकी थी। इन चार महीनों में चांदी 5800 रुपए तक महंगी हुई है।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai