बुधवार देर रात कोटा रेंज के 21 सीआई के हुए तबादले

बुधवार देर रात कोटा रेंज के 21 सीआई के हुए तबादले

बुधवार देर रात कोटा रेंज के 21 सीआई के हुए तबादले

कोटा रेंज आईजी विशाल बंसल ने बुधवार को कोटा शहर समेत कोटा ग्रामीण, बूंदी, बारां और झालावाड़ के पुराने, नए पदोन्नत और दूसरी रेंज से आए हुए कुल 21 पुलिस निरीक्षकों का तबादला किया है। अब इन सभी सीआई को संबंधित जिले के एसपी द्वारा जल्द ही थाने दिए जाएंगे।

लिस्ट के मुताबिक कोटा शहर के सीआई सवाई सिंह रतनू को बारां लगाया है। कुछ दिन पहले भी रतनु का बारां ट्रांसर्फर हुआ था, जो बाद में कैंसिल हो गया था। कनीज फातिमा को बूंदी, टीआई धनफूल मीणा को बूंदी लगाया गया है। मीणा पहले भी बूंदी रह चुके हैं। वहीं, झालावाड़ के लेाकेन्द्र पालीवाल, घनश्याम मीणा, कोटा ग्रामीण से प्रमाेद कुमार शर्मा, एसओजी से आए देवेश भारद्वाज और नव पदोन्नत राजेश सोनी, देरावर मीणा, राजेश कुमार मीणा, बूंदी के मदनलाल खटीक को कोटा शहर में लगाया गया है।

कोटा ग्रामीण से धनराज मीणा, ताराचंद बंशीवाल और महेन्द्र मीणा को पदोन्नति के बाद वापस कोटा ग्रामीण में रखा गया है। इसी प्रकार बूंदी के संजय कुमार को भी बूंदी रखा गया है। कोटा ग्रामीण से घासीलाल को झालावाड़, झालावाड़ से रतनलाल को बूंदी, बूंदी से रोहित मीणा को बारां लगाया गया है। वहीं, स्थानांनतरण के बाद ज्वॉइन करने वालों में अजमेर रेंज के शिवराज गुर्जर, भरतपुर के हीरालाल सैनी और उदयपुर के प्रवीण व्यास तीनों को झालावाड़ लगाया गया है।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh