आरसीएल टी-20 आज से शुरू, पंकज सिंह से पहुंचेंगे सुनील शेट्टी और अमीषा

आरसीएल टी-20 आज से शुरू, पंकज सिंह से पहुंचेंगे सुनील शेट्टी और अमीषा

आरसीएल टी-20 आज से शुरू, पंकज सिंह से पहुंचेंगे सुनील शेट्टी और अमीषा

कोटा की क्रिकेट प्रेमी जनता को मंगलवार से नामी खिलाड़ियों की बॉलिंग, बेटिंग व फील्डिंग देखने को मिलेगी। नयापुरा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 16 फरवरी से होने वाली आरसीएल टी-20 लीग प्रतियोगिता में राजस्थान के स्टार खिलाड़ी पंकज सिंह, दीपक चाहर, महिपाल लोमोर , नाथू सिंह, खलील अहमद, अशोक मेनारिया भाग लेंगे। इनमें से कई खिलाड़ी कोटा पहुंचे चुके हैं।
 
 
प्रतियोगिता के उद्‌घाटन समारोह के मुख्य आकर्षण फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी व अमीषा पटेल होंगे। स्टेडियम में प्रवेश निशुल्क रहेगा। पास केवल वीआईपी के लिए ही जारी किए गए हैं। ये जानकारी आरसीएल चेयरमैन अमीन पठान ने दी।

आरसीएल के मीडिया प्रभारी रफीक पठान ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को प्रतियोगिता के प्रथम दिन दो मैच होंगे। पहले मैच में सुबह 9 बजे जोधपुर जोधान रॉयल्स का मुकाबला अजमेर मेरू वारियर्स से तथा दूसरे मैच में दोपहर एक बजे उदयपुर मेवाड़ रॉयल्स का मुकाबला बीकानेर डेजर्ट चैलर्स से होगा। जोधपुर की टीम में दीपक चाहर, अजमेर में वीनित सक्सेना, उदयपुर में अशोक मेनारिया व बीकानेर में नरेश गहलोत शामिल हैं। पंकज सिंह, अशोक मेनारिया, दीपक चाहर, दीक्षांत याज्ञनिक, राजेश विश्नोई कोटा पहुंच चुके हैं।

सीधा प्रसारण होगा: प्रतियोगिता मैनेजमेंट कमेटी के प्रभारी अंकित त्यागी व शाहिद अली ने बताया कि प्रतियोगिता में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रत्येक मैच का नियो स्पोट्‌र्स चैनल पर सीधा प्रसारण होगा। चैनल की टीम ने मंगलवार को कोटा पहुंचकर मैदान पर कैमरे लगा दिए हैं। कमेंट्री के लिए अंतरराष्ट्रीय कमेंट्रेटर कोटा पहुंच चुके हैं।
खलील व महिपाल 18 को कोटा आएंगे

हाल में सम्पन्न हुई 19 वर्षीय वर्ल्ड कप में खेलने गए राजस्थान के दो खिलाड़ी खलील अहमद व महिपाल लोमरोड 18 फरवरी को कोटा पहुंचेंगे। लीग क्रिकेट प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए जिला क्रिकेट संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष रमेश वर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पदाधिकारियों व सदस्यों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

बैठने की व्यवस्था: स्टेडियम को दो भागों में बांटा गया है। सीवी गार्डन की तरफ नॉर्थ ब्लॉक व उम्मेद सिंह स्टेडियम की तरफ साउथ ब्लॉक बनाया गया है। दोनों स्टैंडों पर एक-एक वीआईपी ब्लॉक बनाए गए हैं। स्टेडियम के दोनों तरफ आम दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

यंगस्टर्स को ज्यादा फायदा: जयपुर टीम के कप्तान पंकज सिंह ने बताया कि आईपीएल की तर्ज पर राजस्थान में पहली बार होने जा रहे आरसीएल टी-20 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले नामी खिलाड़ियों के खेल से यंगस्टर्स को लाभ मिलेगा। क्रिकेट खिलाड़ियों को सीखने का मौका मिलेगा।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh