अब निगम किराए पर देगा साइकिलें, शहर में 20 स्थानों पर बनेंगे स्टैंड

अब निगम किराए पर देगा साइकिलें, शहर में 20 स्थानों पर बनेंगे स्टैंड

अब निगम किराए पर देगा साइकिलें, शहर में 20 स्थानों पर बनेंगे स्टैंड


लोग अपनी सुविधानुसार किसी भी स्टैंड से साइकिल लेकर उसे किसी भी अन्य स्टैंड पर जमा करवा सकेंगे। स्टैंड बनाने का काम शुरू होने वाला हैं और मार्च के प्रथम सप्ताह से ये सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
इस योजना के लिए राज्य सरकार के स्तर पर दिल्ली की एक कंपनी से एमओयू साइन किया जा चुका है। जिसमें नगर निगम द्वारा केवल स्टैंड तैयार करके दिए जाएंगे। बाकी साइकिल उपलब्ध करवाने, किराए पर देने और इसके संचालन की जिम्मेदारी कंपनी की रहेगी। इसके लिए शहर के प्रमुख बाजारों व स्थानों को शामिल करते हुए 20 स्थानों का चयन किया गया है जहां स्टैंड बनेंगे और साइकिल किराए पर उपलब्ध होगी। जिसमें प्रमुख रूप से ढकनिया स्टेशन, नयापुरा, नया बस स्टैंड, सीएडी सर्किल, कलेक्ट्रेट सर्किल, इंद्रविहार, राजीव गांधी नगर, विज्ञाननगर, एरोड्रम सर्किल आदि स्थान शामिल होंगे।
भास्कर ने उठाया था साइकिल ट्रैक का मामला
शहर में साइकिल के लिए यूआईटी ने ट्रैक बनाए थे, लेकिन बीच-बीच में व्यवधान होने के कारण उसका उपयोग नहीं हाे पा रहा है जबकि, राजस्थान में सर्वाधिक साइकिलें कोटा में चलती है। कुछ माह पूर्व ही भास्कर ने ये मामला उठाया था, जिसमें बताया गया था कि शहर को पॉल्यूशन मुक्त करने के लिए साइकिल ट्रैक शुरू कर दिए जाए तो काफी लाभ हो सकता है।
एेसी होगी व्यवस्था
इसके लिए 10 रुपए प्रतिघंटा किराया रखा जाएगा। साइकिल किराए पर लेने वालों को एक स्थायी कार्ड जारी किया जाएगा। किराए पर लेने वाला व्यक्ति साइकिल लेकर जाएगा और जिस स्थान पर उसे जाना है उसके आसपास वाले स्टैंड पर साइकिल जमा करवा सकता है।
 

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh