अरुणा गुरुवार को कोटा पहुंचीं तो शहरवासियों ने ढोल-नगाड़ों व फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। अरुणा माउंट ट्रेनी स्कूल की स्टूडेंट हैं। केदार कंठा चोटी की चढ़ाई में उनके साथ जयपुर की आयुषी मिश्रा भी रहीं। दल में देशभर के 49 पर्वतारोही शामिल थे। अब अरुणा का सपना माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने का है। वह जल्द ही लेह-लद्दाख चोटी पर जल्द चढ़ाई करने की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए वह कड़ी ट्रेनिंग कर रही हैं।
कदम-कदम पर खाई में गिरने का डर
अरुणा ने बताया कि ग्रुप के सभी पर्वतारोहियों ने 1 जनवरी 2016 को चढ़ाई शुरू की। माइनस 20 डिग्री तापमान में दो दिन की कठिन चढ़ाई के बाद 3 जनवरी को चोटी पर पहुंची। बर्फीली राहों में कैंप करते हुए सुबह से शाम पांच बजे तक चढ़ाई की। रास्ते में रोशनी के लिए केवल टार्च का सहारा था। जरा सी चूक होते ही हजारों फीट गहरी खाई में गिरने का डर था।
Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai