देशभर में बुधवार को नेशनल डी वर्मिंग डे के मौके पर स्कूलों में बच्चों को पेट के कीड़े खत्म करने वाली दवा एलबेंडाजोल खिलाई गई। दवा से प्रदेश में ही 217 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। शेखावाटी के पलसाना में 40, झुंझुनूं में 75, रतनगढ़-तारानगर में 41 बच्चों को एलबेंडाजोल खिलाने के बाद उल्टी-दस्त की शिकायत सामने आई।
झालावाड़ के असनावर में भी 31 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें झालावाड़ रैफर किया गया। वहीं बकानी कस्बे के दो गांवों के स्कूलों में भी गोली खाने से 50 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।
अजमेर में निजी स्कूल के छह बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर शाम तीन बच्चों को छुट्टी दे दी गई। उदयपुर में भी दवा खाने के बाद जी मिचलाने की शिकायत के बाद चार बच्चों को अस्पताल भेजा गया। हिंडौन में पांच बच्चों की हालत बिगड़ी। अलवर में 5, उदयपुर में 4 और अजमेर में 6 बच्चे बीमार हुए।
सबसे बड़ा अभियान; फिर भी लापरवाही
नेशनल डी वर्मिंग डे अपनी तरह का दुनिया में सबसे बड़ा अभियान है। लक्ष्य के तहत देशभर में एक ही दिन 27 करोड़ बच्चों को दवा खिलानी थी। झालावाड़ के डूंगरगांव (असनावर) में सुबह प्रार्थना के बाद ही बच्चों को भूखे पेट दवा दे दी गई। कई बच्चों ने ओवरडोज लिया।
भूखे पेट दवा खाने, ओवरडोज से बिगड़ी तबीयत
झालावाड़ सीएमएचओ डॉ. साजिद खान के अनुसार बच्चों की तबीयत भूखे पेट दवा दिए जाने से हुई है। ओवरडोज से भी तबीयत बिगड़ सकती है।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai