तलवंडी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में सोमवार को वनरक्षक की लिखित परीक्षा में सफल रहे, अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता भर्ती परीक्षा शुरू हुई। वन्यजीव विभाग ने पहले दिन 200 महिला-पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया, लेकिन उनमें से 182 ही पहुंचे।
स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 10 बजे शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुष वर्ग अभ्यर्थियों ने 55 मीटर थ्रो बॉल फेंकी और 1 मिनट में 25 सीट्स लगाए। जबकि, महिला अभ्यर्थियों ने साढ़े चार मीटर गोला फेंका और 1.32 मीटर की स्टैंडिंग ब्राॅड जम्प लगाई। इस प्रकार शाम तक चली शारीरिक दक्षता परीक्षा में आए 141 पुरुष वर्ग में से 73 के करीब अभ्यर्थी पास हुए। जबकि, 41 महिलाओं अभ्यर्थियों में से 17 पास हुई।
इस प्रकार पहले दिन दोनों वर्गों में 90 जने सफल रहे। अब मंगलवार को सुबह 8 बजे सफल अभ्यर्थियों की 4 घंटा पैदल चाल शुरू करेगी। पुरुष अभ्यर्थियों को इतने समय में 25 किलोमीटर चलना होगा। जबकि महिला अभ्यर्थियों 16 किलोमीटर की पैदल चाल पूरी करनी है।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai