डाबी फोरलेन पर गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में 2 संतों की मौत हो गई, जबकि 2 संत गंभीर घायल हो गए। चारों संत कार से कोटा होते हुए उदयपुर की तरफ जा रहे थे। सड़क हादसा किसी अज्ञात वाहन द्वारा कार को जोरदार टक्कर मारने से होना बताया जा रहा है। इधर, पुलिस ने संतों के परिजनों को सूचना देकर दोनों शवों को एमबीएस के पोस्टमार्टम रूम में शिफ्ट करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इनके पास से 1 लाख रुपए नकद मिले हैं। कुन्हाड़ी थाने के एएसआई चंद्रशेखर ने बताया कि डाबी फोरलेन स्थित फायरिंग रेंज के आगे गुरुवार सुबह करीब 7 बजे एक अज्ञात वाहन ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।
इससे कार सवार हरियाणा निवासी शिव भारती (65) पुत्र गुरु नरेन्द्र देव, हरियाणा निवासी सूरजमल (55) पुत्र रामेश्वर की मौत हो गई। वहीं, जम्बू निवासी रमेशानंद (62) पुत्र उत्तम सिंह राजपूत और हरियाणा निवासी चौथमल (45) पुत्र रामेश्वर गंभीर घायल हो गए।.
कोटा से उदयपुर जा रहे थे
एएसआई चंद्रशेखर ने बताया कि एक्सीडेंट डाबी फोरलेन पर जिस हालात में हुआ उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वे कोटा होकर उदयपुर जा रहे थे। चारों कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे इसके बारे में स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
परिजनों को सूचना दी है, लेकिन वे भी स्पष्ट कुछ नहीं कह रहे। उनसे बातचीत के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है चारों उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ से लौट रहे थे।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai