2 लाख अभ्यर्थियों के साथ प्रशासन की भी परीक्षा, 2 महीने में 3 बड़ी परीक्षाएं

2 लाख अभ्यर्थियों के साथ प्रशासन की भी परीक्षा, 2 महीने में 3 बड़ी परीक्षाएं

2 लाख अभ्यर्थियों के साथ प्रशासन की भी परीक्षा, 2 महीने में 3 बड़ी परीक्षाएं

आगामी दो महीनों में अभ्यर्थियों के लिए शहर में तीन बड़ी परीक्षाएं होंगी। इनमें दो लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षाओं की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारी चिंतित हैं। हालांकि प्रशासन सभी विभागों से समन्वय कर अपने स्तर पर सीटिंग से लेकर तमाम व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है।

अधिकारियों का कहना है कि 9 10 जनवरी को फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड की परीक्षा होगी। करीब सवा लाख अभ्यर्थी इसमें नामांकित हैं। 24 जनवरी को जेल प्रहरी में 60 हजार और 13 फरवरी को होने वाली पटवारी भर्ती परीक्षा में 33 हजार अभ्यर्थी नामांकित हैं। अधिकारियों का कहना है कि 9 जनवरी में नवोदय की भी परीक्षा होगी। इनके लिए शहर के छोटे से लेकर बड़े स्कूलों के अलावा अन्य शिक्षण संस्थानों को भी परीक्षा केंद्र बनाया है। तहसील मुख्यालयों और रोड किनारे स्कूलों को भी केंद्र बनाया है ताकि अभ्यर्थियों को पहुंचने में दिक्कत हो।

भामाशाह मंडी यार्ड में लगेगा टेंट, होगी परीक्षा

फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की ओर से 10 जनवरी को होने वाली फाॅरेस्ट गार्ड परीक्षा के लिए भामाशाह मंडी यार्ड को केंद्र बनाया है। दूर-दराज जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों की पहुंच आसान के लिए यहां केंद्र बनाया है। फर्नीचर उपलब्ध नहीं होने से यहां टेंट की व्यवस्था कर दरी-पट्‌टी पर बिठाकर परीक्षा होगी। उपवन संरक्षक एलएस राणावत ने बताया कि यहां कुल साढ़े पांच हजार अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई है।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh