परीक्षा: कोटा में 2 दिन तक रहेंगे सवा लाख बच्चे, 10 हजार कर्मी लगेंगे

परीक्षा: कोटा में 2 दिन तक रहेंगे सवा लाख बच्चे, 10 हजार कर्मी लगेंगे

परीक्षा: कोटा में 2 दिन तक रहेंगे सवा लाख बच्चे, 10 हजार कर्मी लगेंगे

फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की ओर से इस साल की पहली और बड़ी लिखित भर्ती परीक्षा 9 और 10 जनवरी को होगी। कोटा में कुल 193 फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड पदों के लिए परीक्षा में करीब सवा लाख अभ्यर्थियों का नामांकन है। कोटा में कुल अभ्यर्थियों के 10 प्रतिशत से अधिक युवाओं ने नौकरी के लिए फॉर्म भरे हैं।
 
 
प्रशासन, पुलिस, शिक्षा और वन विभाग के करीब 10 हजार अधिकारी और कर्मचारी परीक्षा की व्यवस्थाएं संभालेंगे। कोटा शहर, ग्रामीण इलाकों के अलावा टोंक, झालावाड़ के खानपुर और रावतभाटा में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल 553 केंद्रों पर परीक्षा होगी।
 
प्रदेश में कुल 10 लाख 99 हजार 592 आवेदक
उपवन संरक्षक एलएस राणावत ने बताया कि परीक्षा के फॉरेस्ट डिवीजन में कुल 1666 (नॉन टीएसपी) पदों के लिए 10 लाख 99 हजार 592 आवेदकों ने फॉर्म भरे हैं। इनमें से कोटा में कुल 193 पदों के लिए एक लाख 26 हजार 249 फॉर्म भरे गए हैं। परीक्षा के लिए 80 उड़नदस्ते रहेंगे। करीब 6 हजार इनविजिलेटर परीक्षा लेंगे, 1000 पुलिसकर्मी केंद्रों पर और 2 हजार आपात स्थिति के लिए रिजर्व रहेंगे। रिजर्व में भी कर्मचारी और अधिकारी रहेंगे।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh