18 को जारी होगी आंसर की 6 से 8 सवालों पर रहेगी नजर

18 को जारी होगी आंसर की 6 से 8 सवालों पर रहेगी नजर

18 को जारी होगी आंसर की 6 से 8 सवालों पर रहेगी नजर

सीबीएसई की ओर से आयोजित जेईई मेन्स की ऑफलाइन परीक्षा के बाद अब छात्रों को आंसर की का इंतजार है। हालांकि कोचिंग संस्थान उनके स्तर पर तैयार की गई आंसर की जारी कर चुके हैं, लेकिन छात्र अपने अंकों का अनुमान सीबीएसई की ओर से जारी आंसर की के आधार पर ही लगाएंगे। उधर, कोचिंग संस्थानों ने रैंक प्रीडिक्टर भी लांच किया है। कोचिंग संस्थानों के अनुसार 6 से 8 सवालों के उत्तर पर संशय है।

यह रहेगा शिड्यूल
18 से 22 अप्रैल के बीच छात्रों को आंसर की और रिस्पोंस देखने का मौका मिलेगा। 22 अप्रैल शाम 5 बजे तक स्टूडेंट्स उत्तर पर आपत्ति जता सकते हैं। इसके लिए इस साल भी 1 हजार रुपए नॉन रिफंडेबल फीस रखी गई है। फीस डेबिट या क्रेडिट कार्ड और ई चालान के जरिए जमा करवाई जा सकती है। सीबीएसई आपत्तियों को रिव्यू करने के बाद जरूरी होने पर ही रिवाइज्ड आंसर की जारी करेगा।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh