निगम की बजट बैठक अब 15 को, दिनभर कशमकश के बाद तय हुई तारीख

निगम की बजट बैठक अब 15 को, दिनभर कशमकश के बाद तय हुई तारीख

निगम की बजट बैठक अब 15 को, दिनभर कशमकश के बाद तय हुई तारीख

नगर निगम बोर्ड की बजट बैठक को लेकर असमंजस की स्थिति बनी है। निगम प्रशासन पहले इसे 8 या 9 फरवरी को करना चाहता था, लेकिन महापौर ने 13 फरवरी के लिए यू नोट लिख दिया। निगम प्रशासन इसके आधार पर अपनी तैयारी करने लगा। तभी कुछ पार्षदों ने इसे 9 फरवरी को करने की मांग रख दी।
 
 
इस पर विचार चल ही रहा था कि गुरुवार को पार्षदों का एक और प्रतिनिधिमण्डल आयुक्त नकाते से मिला, उनसे इसे 15 फरवरी को करने की मांग रख दी। रात तक कशमकश के बाद नकाते ने इसे 15 फरवरी को करने की घोषणा की।

पार्षद रमेश चतुर्वेदी, बृजेश शर्मा नीटू के नेतृत्व में गुरुवार को आयुक्त शिवप्रसाद एम नकाते से मिले पार्षदों के दल ने कहा कि बजट का एजेंडा नियमानुसार 7 दिन पहले पार्षदों के पास भेजा जाना चाहिए। आयुक्त नकाते ने कहा कि अभी तक 15 फरवरी को बैठक करने की संभावना है। बजट को 15 फरवरी तक पास करके सरकार के पास भेजना है।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh