पतंग के मांझे से घायल पक्षियों को बचाने के लिए पक्षी प्रेमियों की 15 टीमें शहर में 2 दिन तक सेवा कार्य करेंगी। कोटा एनीमल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से मकर संक्रांति से पहले टीमों का गठन किया गया है। इसमें दो सदस्यों की 15 टीमें शहर के अलग-अलग इलाकों में 14 और 15 जनवरी को मांझे से घायल पक्षियों का इलाज करेंगी।
गंभीर घायल पक्षियों को मोखापाड़ा अस्पताल में इलाज करवाने के लिए ले जाएंगी। ट्रस्ट के आरएस तोमर ने बताया कि सभी टीमें सुबह 11 से शाम 5 बजे तक काम करेंगी। निगम भी सहयोग करेगा। चायनीज मांझे से घायल 25 से अधिक पक्षी अभी तक चिड़ियाघर में इलाज के लिए आ चुके हैं।
घायल पक्षी की सूचना इन नंबरों पर दें
घायल पक्षियों की सूचना देने के लिए शहरवासी पक्षी प्रेमी मनीष आर्य के मोबाइल नंबर 9414230959, डॉ. कृष्णेंद्र सिंह नामा को 9413129603, मोहीव 865031099 और मितेश चौहान 9413351612 पर सूचना दे सकते हैं।
चायनीज मांझा जब्त करें
पशु-पक्षी प्रेमी सेवा समिति ने एसपी से चायनीज मांझा जब्त करने की मांग की है। समिति अध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि चायनीज मांझे से पक्षियों की जान जा चुकी है और कई लोग घायल हो चुके हैं।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai