शहर में पॉलीथिन के खिलाफ चल रहे अभियान से व्यापारियों में दहशत फैल गई है। मंगलवार को कोटा व्यापार महासंघ के साथ एडीएम सिटी से मिलने पहुंचे व्यापारियों ने माना कि अभी भी उनके पास करोड़ों रुपए की पॉलीथिन है। इसके बाहर भेजने के लिए 15 दिन का समय दिया जाए।
व्यापारियों ने एडीएम सिटी सुनीता डागा से कहा कि वे भी शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने में पूरा सहयोग देने के लिए तैयार हैं, लेकिन जो पॉलीथिन उनके पास पड़ी है, उसे यहां से निकालने के लिए कम से कम 15 दिन का समय दिया जाए।
व्यापारी कहने लगे कि पहले उन्हें हैण्डल वाली थैलियों पर ही प्रतिबंध की जानकारी थी, इसलिए उन्होंने पैकिंग व बिना हैण्डल की थैलियां मंगवा रखी है। अब वे इन्हें कोटा से बाहर निकालना चाहते हैं। पार्षद रमेश आहूजा ने कहा कि करोड़ों का स्टॉक व्यापारियों के पास रखा हुआ है। उन्हें समय नहीं दिया तो वे बर्बाद हो जाएंगे। इस दौरान क्रांति जैन और अशोक माहेश्वरी भी मौजूद रहे।
हर प्रकार की थैलियों पर प्रतिबंध
एडीएम सुनीता डागा ने कहा कि वे इस बारे में कलेक्टर से बात करेंगी। वे भी नहीं चाहतीं कि व्यापारियों का नुकसान हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल बाहर से जो सामान पैक होकर आ रहा है, उसे ही छूट दी हुई है। समय दिलाने के लिए वे बात करेंगी, लेकिन इस अवधि में यदि व्यापारी थैलियां कोटा में बेचता या उपयोग करता पाया गया तो उसके खिलाफ फिर कानूनी कार्रवाई होगी।
व्यापारियों से मांगी सूची
एडीएम ने कहा कि पॉलीथिन विक्रेता अपना नाम व स्टॉक की सूची बनाकर दें, ताकि इसके आधार पर समय देने की बात की जा सके। हालांकि शाम तक व्यापारी सूची नहीं दे पाए।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai