छापों की कार्रवाई बंद होने के बाद से पिछले एक माह में तुवर दाल और मूंग दाल में तेजी आ गई है। एक माह में तुवर दाल 10 से 15 रुपए किलो और उड़द दाल पांच से छह रुपए किलो तक महंगी हो गई है। शक्कर के दाम भी इस दौरान तीन रुपए किलो तक बढ़ गए हैं। हालांकि व्यापारियों का कहना है कि शुक्रवार को नई तुवर दाल के मुहूर्त के सौदे होंगे, जिसमें दाम 10 रुपए किलो तक टूट सकते हैं।
देश में दलहन के उत्पादन में लगातार कमी के कारण सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद दालों के दामों में ज्यादा कमी नहीं आई है। बल्कि उड़द एवं तुवर के दाम बढ़े हैं। इसके विपरीत चना और मूंग दाल के दाम घटे हैं। कारोबारियों के अनुसार तुवर दाल थोक में 17 नवंबर को 140 से 155 रुपए किलो थी, जो इन दिनों 135 से 170 रुपए किलो के आसपास बिक रही है। इसी तरह उड़द दाल छह रुपए बढ़कर 123 से 129 रुपए किलो और उड़द मोगर पांच रुपए किलो की तेजी पर 140 से 150 रुपए किलो चल रही है। वहीं, एक माह पहले तक शक्कर 2700 से 2750 रुपए क्विंटल थी, लेकिन मिलों के टेंडर ऊंचे खुलने से इसके दाम 300 रुपए क्विंटल यानी तीन रुपए किलो तक बढ़ चुके हैं। इस समय थोक में शक्कर 3050 से 3080 रुपए क्विंटल बिक रही। रिटेल में शक्कर 32 रुपए किलो है।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai