1100 सर्राफा व्यापारियों ने छोड़ी भाजपा, इस्तीफा नामंजूर

1100 सर्राफा व्यापारियों ने छोड़ी भाजपा, इस्तीफा नामंजूर

1100 सर्राफा व्यापारियों ने छोड़ी भाजपा, इस्तीफा नामंजूर

एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग को लेकर 36 दिन से कारोबार बंद रखकर आंदोलन कर रहे दो हजार सर्राफा व्यापारियों व स्वर्णकारों में से 1100 ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देते हुए कुछ व्यापारी भावुक हो गए।
सरकार पर नहीं ध्यान देने का आरोप
राजस्थान सर्राफा संघ के प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम पुरोहित इस मौके पर अपने आंसू नहीं रोक पाए। उन्होंने कहा कि वे पिता के समय से पार्टी से जुड़े हैं। आज यह स्थिति हो गई कि उनकी ही सरकार उनकी नहीं सुन रही है। सभी सर्राफा व्यापारी और स्वर्णकारों का प्रतिनिधि मंडल भाजपा शहर जिला अध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय के निवास पर भाजपा से त्याग पत्र देने गया था।
कौन-कौन थे मौजूद
उधर, भाजपा के शहर जिला अध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय ने व्यापारियों से कहा कि वे उनके इस्तीफे मंजूर नहीं कर सकते। लेकिन, उनकी भावनाओं को आलाकमान तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। कोठारी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से राजस्थान सर्राफा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, सर्राफा बोर्ड के सचिव जंबू कुमार जैन, स्वर्ण-रजत कला उत्थान समिति के रमेश सोनी व आत्मदीप, रामपुरा सर्राफा एसोसिएशन के सुधीर जैन, न्यू सर्राफा एसोसिएशन के जितेन्द्र सोनी, बंगाली समिति के मनोहर, मराठा एसोसिएशन के दत्ताराव एवं वे स्वयं मौजूद थे।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh