शहरवासियों के लिए सर्दी का मौसम बेरहम हो गया है। लगातार चल रही गलन भरी हवाओं के कारण लोगों का खुले में निकलना मुश्किल हो गया है। बुधवार को सुबह के समय कोहरा छाया रहा। 11 बजे तक 500 मीटर की दूरी पर भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। दोपहर के बाद धूप निकली, लेकिन धूप में तेजी नहीं होने के कारण ठंड से राहत नहीं मिली।
सर्द मौसम में स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम को भी शहर शीतलहर की चपेट में रहा। प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन ऐसी ही सर्दी पड़ेगी। तापमान स्थिर रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री रहने और न्यूनतम 11.6 डिग्री रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज हुआ था। इस प्रकार अधिकतम तापमान 0.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि हुई। वातावरण में आर्द्रता सुबह के समय 95 व शाम के समय 72 फीसदी रही।
स्कूलों का समय बदलें, नहीं तो छुट्टी करें
भीमगंजमंडी व्यापार संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर कड़ाके की सर्दी को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन करने की मांग की है। यह संभव नहीं हो तो स्कूलों की छुट्टियां भी की जा सकती हैं। इस दौरान लोकेंद्र शर्मा, अर्चना वर्मा, आशा सिंह, ललिता मेहरा मौजूद थे।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai