न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उद्घाटन के इंतजार में अटके नए 10 रजिस्ट्रेशन काउंटर की सुविधा आखिरकार शुक्रवार से शुरू हो ही गई। अब यहां आने वाले मरीजों को रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। भास्कर में पिछले दिनों खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को इसका उद्घाटन का कार्यक्रम तय किया गया। इसके साथ ही वहां पर पानी की टंकी तथा फिजियोथेरेपी की मशीनों का भी उद्घाटन किया गया।
नए अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ओम बिरला, विधायक संदीप शर्मा, चन्द्रकांता मेघवाल एवं महापौर महेश विजय ने तीनों सुविधाओं का शुभारंभ किया। इसमें 93 लाख रुपए की लागत से निर्मित पानी की टंकी, 3 लाख की लागत से निर्मित 10 रजिस्ट्रेशन काउंटरों तथा रोटरी क्लब द्वारा अस्पताल में करीब 4 लाख रुपए की लागत से स्थापित आधुनिक फिजियोथेरेपी मशीनें शामिल हैं।
विधायक शर्मा ने कहा कि नए अस्पताल में शीघ्र ही 150 करोड़ की लागत से सुपर स्पेशीलिटी विंग का निर्माण होगा। इस अवसर पर सुरेश जैन और मनोज सोनी भी उपस्थित थे। इस दौरान दानदाताओं दिलीप सिंह चौहान व राकेश कुमार जैन का सम्मान भी किया गया।
अत्याधुनिक सोनोग्राफी मशीन से बिना बायोप्सी पता चल जाएगा कैंसर
नए अस्पताल में अब अत्याधुनिक सोनोग्राफी मशीन लगाई जा रही है। इस मशीन से इलास्टोग्राफी की जा सकेगी, जिससे बिना बायोप्सी के ही ब्रेस्ट, थायराइड व लीवर कैंसर का पता चल जाएगा।
अस्पताल अधीक्षक सीएस सुशील के अनुसार अभी तक ये सुविधा शहर के किसी भी सरकारी अस्पताल में नहीं थी। अभी इसके लिए शुल्क तय नहीं किया गया है। संभवत: 600 रखा जाएगा।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai