10 हजार घूस लेते अंता पालिका ईओ- कनिष्ठ लिपिक हुए गिरफ्तार

10 हजार घूस लेते अंता पालिका ईओ- कनिष्ठ लिपिक हुए गिरफ्तार

10 हजार घूस लेते अंता पालिका ईओ- कनिष्ठ लिपिक हुए गिरफ्तार

 एसीबी कोटा की टीम ने गुरुवार को अंता नगरपालिका ईओ व कनिष्ठ लिपिक को निर्माण कार्य के चेक पास करने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। टीम ने ईओ व कनिष्ठ लिपिक के आवासों पर भी जांच की। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोटा के एसीबी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
कोटा एसीबी सीआई विवेक सोनी ने बताया कि 22 फरवरी को कोटा चौकी में ठेकेदार मलिक मोहम्मद ने परिवाद दिया कि उसने अंता के वार्ड पांच में सीसी रोड का निर्माण करवाया था। निर्माण कार्य राशि के चेक 2. 99 लाख रुपए पास कराने के एवज में अंता नगर पालिका ईओ जयप्रकाश शर्मा व कनिष्ठ लिपिक महेश छंदक 10 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं। शेष | पेज 9
सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे ठेकेदार मलिक मोहम्मद को 10 हजार रुपए देकर नगरपालिका भेजा। ठेकेदार ने कनिष्ठ लिपिक महेश छंदक को हजार रुपए के 10 नोट दिए। कनिष्ठ लिपिक छंदक ने यह राशि ईओ को दे दी। रकम लेते ही टीम ने ईओ को पकड़ लिया। एसीबी टीम ने नयापुरा स्थित कनिष्ठ लिपिक छंदक के आवास पर पहुंचकर छानबीन की।

वहीं ईओ के लाखेरी स्थित आवास पर बूंदी एसीबी की जांच करने पहुंची।
कोटा एसीबी की सूचना पर गुरुवार रात अजमेर एडिशनल एसपी राममूर्ति जोशी के नेतृत्व में दल ने आरोपी ईअो जयप्रकाश शर्मा के पंचशीलनगर कॉलोनी स्थित मकान में सर्च कार्रवाई की। जोशी के अनुसार तलाशी में बैंक लॉकर के बारे में जानकारी मिली है। शुक्रवार को बैंक लॉकर खुलवाकर जांच की जाएगी।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh