सर्दी को देखते हुए कलेक्टर डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने सभी गवर्नमेंट और प्राइवेट स्कूलों को समय बदलने का आदेश जारी किया है। अब सभी स्कूल सुबह 10 से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे। उधर, सहोदया एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है गुरुवार शाम तक प्रशासन की ओर से उनको आदेश नहीं मिले हैं।
अगर समय बदला गया है तो पालना होगी, लेकिन शुक्रवार से लागू करना संभव नहीं होगा। ऐसे में शनिवार से स्कूलों का समय बदल देंगे। सुबह का तापमान कम रहने के कारण बच्चों को परेशानी हो रही थी। वहीं कुछ बच्चे सर्दी की चपेट में आ गए थे। बुखार और खांसी तक हो गई थी। सहोदया प्रोग्रेसिव के संरक्षक सुभाष अग्रवाल ने बताया कि इतनी जल्दी समय बदलने के आदेश को पैरेंट्स तक नहीं पहुंचाया जा सकता।
शुक्रवार को सभी स्कूलों में सूचना भेजकर समय बदलवाया जाएगा।कोटा सीबीएसई सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स के प्रदीप गौड़ ने बताया कि आदेश की पालना में समय लगेगा। सभी स्कूलों से निर्देशों की पालना करने को कहा जाएगा।
कोहरे के कारण ट्रेनों गुरुवार को 10 ट्रेनें देरी से कोटा पहुंची। कोटा मंडल के आमली, इन्द्रगढ़ सुमेरगंजमंडी, सवाईमाधोपुर, गंगापुरसिटी, हिंडौनसिटी, बयाना, कोटा-चित्तौड़गढ़ , कोटा-बीना रूट पर भी कोहरे के कारण ट्रेनों को धीमी गति से चलाया गया। दयोदय एक्सप्रेस गुरुवार को 1 घंटे 55 मिनट, इंटरसिटी 2 घंटे 15 मिनट, राजधानी एक्सप्रेस 1 घंटे 36 मिनट, जनता एक्सप्रेस 1 घंटे30 मिनट, पश्चिम एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, अगस्त क्रांति 1 घंटे 40 मिनट, त्रिवेंद्रम राजधानी एक्सप्रेस 2 घंटे 50 मिनट देरी से कोटा पहुंची।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai