दिवाली पर स्पीड ब्रेकर के चलते हुए हादसे में अपनी ससुराल जा रही महिला मंजू की मौत हो गई थी। इसके बाद भास्कर की पहल पर यूआईटी और निगम ने शहर के सभी स्पीड ब्रेकर सही करने का दावा किया। लेकिन, ट्रैफिक पुलिस की सर्वे रिपोर्ट से दोनों विभागों के इस दावे की पोल खुल गई है।
100 स्पीड ब्रेकर सही करने की जरूरत
रिपोर्ट के मुताबिक शहर में हादसे रोकने के लिए अभी भी 100 स्पीड ब्रेकर सही करने की जरूरत है। साथ ही 36 नए ब्रेकरों की भी जरूरत है। शहर की सड़कों पर हर साल औसतन 730 दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें 110 लोग अपनी जान गंवा देते हैं। इन हादसों की वजह क्या है और इनमें कमी कैसे लाई जाए? यह जानने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एक महीने तक शहर का सर्वेें किया। 10 बिंदुओं पर तैयार की गई सर्वेें रिपोर्ट में सामने आया कि अगर यूआईटी ये कमियां दूर कर दे तो हादसे कम हो जाएं।
आंकड़े: 454 मौतें हो चुकी 4 साल में
साल मौतें घायल
2012 112 709
2013 109 784
2014 125 771
2015 108 713
कुल 454 2977
सिग्नल
- अंटाघर और कोटड़ी चौराहे पर लगी हुई लाइटें पुरानी हैं, जो आए दिन खराब होती है।
जेब्रा क्रॉसिंग और स्टॉप लाइन
-अंटाघर, कोटड़ी, रायपुरा, डीसीएम, अनंतपुरा, केशवपुरा और एसपी ऑफिस चौराहे पर बनें।
पुरानी जेब्रा क्रॉसिंग भी सही हो
- 30 तिराहों और चौराहों पर जेब्रा क्रॉसिंग मिट गई हैं। इनमें एरोड्रम सर्किल, छावनी फ्लाईओवर के नीचे, बड़ तिराहा, रेणी फाटक, अग्रसेन सर्किल, गुमानपुरा तिराहा प्रमुख हैं।
यहां बनें नए स्पीड ब्रेकर
- नाग-नागिन तिराहा, बड़ तिराहा, आर्मी गेट, ज्वाला तोप, फूटा कोट, दादाबाड़ी तिराहा, भामाशाह मंडी तिराहा, रायपुरा चौराहा सहित 25 से ज्यादा जगहों पर स्पीड ब्रेकर बनने चाहिए।
पुराने स्पीड ब्रेकर भी सही हों
-कोटड़ी चौराहा, आकाशवाणी के सामने, जेडीबी कॉलेज, सूचना केन्द्र, खेड़ली फाटक, अदालत चौराहा, जवाहर नगर चौराहा, गोबरिया बावड़ी चौराहा, ईएसआई अस्पताल, अधरशिला के सामने, एयरपोर्ट गेट, शिवपुरा स्कूल, राजनगर तिराहा, कुन्हाड़ी थाना, सकतपुरा चौराहा, बोरखेड़ा पुलियासहित 100 से अधिक स्थानों पर ब्रेकर सही करवाने की जरूरत।
चेतावनी सूचक बोर्ड
कोटड़ी चौराहा, अंटाघर चौराहा, माहेश्वरी भवन के सामने, गोबरिया बावड़ी चौराहा, अनंतपुरा तिराहा, बोरखेड़ा बारां रोड, नांता चौराहा, टीचर्स कॉलोनी, खेड़ली फाटक, सीएडी चौराहा, साजीदेहड़ा पुलिया के पास चेतावनी बोर्ड लगवाने हैं।
अनावश्यक रोड कट बंद हों
ट्रांसपोर्ट नगर कट, अनंतपुरा एमआर ऑटो के सामने का कट, झालावाड़ रोड के रैन बसेरे वाला कट, तालाब गांव के पास का कट, शिवनगर व गोपाल विहार के छोटे-छोटे 4-5 कट, नांता रोड कट सहित 15 जगहों के कट बंद होने चाहिए।
यहां बनें नए डिवाइडर
-भामाशाह मंडी रेलवे ओवरब्रिज रोड, डीसीएम चौराहा, देवली अरब व बोरखेड़ा रोड के बीच, लिंक रोड से डीसीएम व नए बस स्टैंड के बीच, चुंगीनाका सहित 10 जगहों पर नए डिवाइडर बनें। एयरपोर्ट से एरोड्रम चौराहे के बीच, कोटड़ी नहर से पुलिया के आगे तक डीसीएम चौराहे से नहर पुलिया तक डिवाइडर ऊंचे हों।
आयरन चैनल डिवाइडर
-शहर में यातायात व्यवस्था बनाने के लिए आयरन डिवाइडर टूट गए हैं या खराब हो चुके हैं। कम से कम 200 आयरन डिवाइडरों की आवश्यकता है।
बाइक व कार पार्किंग की लाइन
- बजरिया बाजार के बाईं तरफ, आनंद होटल से लेकर पार्क तक, सर्किट हाउस के सामने डॉक्टरों के आवास की तरफ, कलेक्ट्री चौराहे, एमबीएस अस्पताल में दीवार के पास, जिला परिषद समेत 13 स्थानों पर पार्किंग लाइन डलवाई जाए।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai