दादाबाड़ी स्थित ज्योति मंदिर की गली में सोमवार शाम तीन बदमाशों ने हवा में एक-एक करके तीन फायर किए और फर्नीचर व्यापारी से 1.5 लाख रुपए लूट लिए। तीनों बदमाशों ने मुंह पर मंकी कैप लगा रखी थी और तीनों के हाथ में पिस्टल थी। व्यापारी ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन पिस्टल देखकर वो घबराकर रुक गया। जिस समय लूट हुई उस समय व्यापारी अपनी दुकान से बिक्री का कलेक्शन लेकर घर जा रहा था। एकाएक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल हो गया। सूचना पर एडिशनल एसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गली में घुसते ही लगा, पीछे कोई है
घटना के तुरंत बाद विवेक खुद बाइक चलाकर दादाबाड़ी पुलिस थाने गया और पूरी घटना की सूचना दी। विवेक ने बताया कि वह जैसे ही गली में घुसे तो लगा था कि कोई उनके पीछे है। लेकिन, उसने खास ध्यान नहीं दिया। घटना के बाद भी वो बदमाशों के पीछे जाने लगे, लेकिन उनके पिस्टल देखकर रुक गए। इधर, वारदात के बाद एडिशनल एसपी मुख्यालय यादराम फासल , दादाबाड़ी सीआई सुभाष पूनिया सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने टापरी और आस-पास के लोगों से पूछताछ की। गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चैक करने की कोशिश की, लेकिन देर रात तक सफलता नहीं मिली।
हवा में तीन फायर...
दादाबाड़ी निवासी फर्नीचर व्यापारी विवेक अग्रवाल की टिंबर मार्केट में फर्नीचर की दुकान है। अग्रवाल ने बताया कि वो सोमवार को दुकान बंद करके दिनभर का कलेक्शन लेकर घर जा रहा था। उनके हाथ में बैग था, जिसमें 1 लाख 5 हजार रुपए नगद और अन्य दस्तावेज थे। वो दादाबाड़ी बड़े चौराहे की तरफ से ज्योति मंदिर की गली में घुसकर थोड़ी दूर गए थे कि अचानक एक बाइक पर तीन बदमाश आए और कट मारकर बाइक गिरा दी। विवेक संभल पाते इससे पहले तीनों ने उस पर पिस्टल तान दी। यह देख विवेक ने बैग छुपाने की कोशिश की, लेकिन एक बदमाश ने बैग छीन लिया। व्यापारी ने बदमाश को बैग छीनने से रोका, लेकिन बदमाश बोले- मुंह मत खोलना वरना गोली मार देंगे। जिसके बाद तीनों ने हवा में तीन फायर किए और करीब 3 मिनट चले घटनाक्रम के बाद बैग छीनकर फरार हो गए।
आवाज सुनी तो लगा कोई लड़की छेड़ रहा होगा
जहां वारदात हुई, उसके ठीक सामने टापरी बनाकर एक परिवार रह रहा है। टापरी में उस समय रामदयाल, पत्नी और दो बच्चे मौजूद थे। सड़क पर छीनाझपटी बाइक गिरने की आवाज आई तो बच्चे और रामदयाल बाहर आने लगे। पत्नी ने यह कहकर रोक दिया कि कोई लड़की छेड़ रहा होगा। लेकिन, जब लगातार तीन फायरिंग हुई तो उनके होश उड़ गए। बच्चे डर के मारे टापरी में दुबक गए। महिला ने बताया कि यह गली दिन और रात में सुनसान रहती है। इसका फायदा उठाकर लड़के-लड़कियां यहां घूमते रहते हैं। जिनका आपस में लड़ना आम हो गया है।
10 दिन पहले सर्राफ से हुई लूट
गंधी जी की पुल निवासी धनवेश सोनी से 10 दिन पहले चंबल गार्डन वाले रोड पर तीन बदमाशों ने लूट कर दी थी। सोनी दादाबाड़ी स्थित अपनी शॉप से देर रात दुकान बंद करके चंबल गार्डन वाले रोड होते हुए घर जा रहा था। बदमाशों ने चलती बाइक पर छीना-झपटी की और बैग छीनकर ले गए थे। जिसमें एक चांदी की अंगूठी, दो सोने की अंगूठी और अन्य सामान थे।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai