बीएड का कोर्स 1 से 2 साल करने का विरोध, सैकड़ों छात्र जुटे, 15 दिन का अल्टीमेटम दिया

बीएड का कोर्स 1 से 2 साल करने का विरोध, सैकड़ों छात्र जुटे, 15 दिन का अल्टीमेटम दिया

बीएड का कोर्स 1 से 2 साल करने का विरोध, सैकड़ों छात्र जुटे, 15 दिन का अल्टीमेटम दिया

बीएड कोर्स की अवधि बढ़ाने का विरोध करते हुए बुधवार को कोटा यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश गुंजल के नेतृत्व में छात्रों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए मानव संसाधन मंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। छात्र उम्मेद भवन के पास एकत्रित हुए। इसके बाद रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। ज्ञापन में बताया कि एक साल का कोर्स दो साल का कर देने से फीस का भार स्टूडेंट्स पर पड़ेगा। करीब छह से सात हजार रुपए का खर्चा अधिक आएगा।
 
ज्ञापन में कोर्स की अवधि एक साल की रखने की मांग की है। नेशनल कौंसिल ऑफ टीचर्स एजुकेशन ने साल 2015-16 से बीएड का कोर्स दो साल का कर दिया है। 15 दिन में पाठ्यक्रम की अवधि कम नहीं होने पर फिर से आंदोलन की चेतावनी दी गई है। प्रदर्शन में एमके बैरवा, अशोक नागर, विशाल मीणा, पवन मीणा, अनुप्रिया, वंदना सहित अन्य शामिल थे।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh