पहाड़ों की ठंडी हवाओं के चलते शहर के मौसम में गलन का असर शुक्रवार को भी रहा। सुबह कड़ाके की ठंड के बाद दिन में लोगों ने धूप से राहत पाई। वहीं, सूरज ढलने के बाद फिर से सर्दी का असर तेज हुआ। रात के समय शीतलहर से मजदूर, रिक्शा चालक व राहगीर परेशान रहे। इधर, भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण अनुसंधान केंद्र व एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग केंद्र के अनुसार स्टेशन व नए शहर के तापमान में उतार-चढ़ाव रहा। स्टेशन क्षेत्र का न्यूनतम तापमान का पारा 1 डिग्री बढ़ा। नए शहर का पारा 0.1 डिग्री नीचे लुढ़का। वहीं, अगले कुछ दिनों में प्रादेशिक मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना जताई है। स्टेशन क्षेत्र का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रहा। वहीं, नए शहर का अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री रहा। आर्द्रता सुबह के समय 70 व शाम के समय 27 फीसदी रही।
Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai